फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth from Tarkulwa attacked with a rod on Mumbai local train; dies.

Deoria News: मुंबई लोकल ट्रेन में तरकुलवा के युवक पर रॉड से हमला, मौत

Sat, 13 Jun 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth from Tarkulwa attacked with a rod on Mumbai local train; dies.
तरकुलवा। मुंबई की लोकल ट्रेन में बृहस्पतिवार की रात हुए हमले में तरकुलवा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव निवासी 32 वर्षीय वसीम खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह मुंबई के कुर्ला इलाके की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मौत की खबर से उसके घर पर शोक का माहौल है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, स्व. हैदर खान के तीन पुत्रों में वसीम सबसे बड़ा था। वह मुंबई के कुर्ला क्षेत्र के एक निजी कंपनी में काम करता था। उनके परिवार में मां नाजिया खातून, पत्नी शकीला खातून और डेढ़ वर्षीय पुत्री इनाया खातून हैं। वसीम बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर गया था। देर रात में ड्यूटी खत्म कर वह लोकल ट्रेन से कमरे पर लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान ट्रेन में कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वसीम को अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते हैं कि मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed