फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fault in main line, power outage for six hours

Deoria News: मेन लाइन में खराबी, छह घंटे गुल रही बिजली

Sat, 12 Sep 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fault in main line, power outage for six hours
खुखुंदू। मेन लाइन में खराबी के चलते शुक्रवार को दिन में ढाई सौ गांवों की बिजली करीब छह घंटे तक गुल रही। निगम कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट खोजना शुरू तो सलेमपुर के पास मिला। फॉल्ट दुरुस्त कर शाम को आपूर्ति बहाल कराई गई। उमस भरी गर्मी में लंबे समय तक बिजली कटौती होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


उपकेंद्र खुखुंदू से चार फिडरों के माध्यम से 10-12 कस्बों समेत ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। सुबह करीब 10 बजे मेन लाइन में खराबी आने से उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता सोनू प्रसाद का कहना है कि मेन लाइन में खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। फाॅल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed