{"_id":"6aa4576a0ddc41d60008404f","slug":"python-enters-cowshed-panic-ensues-deoria-news-c-208-1-deo1032-191539-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोशाला में घुसा अजगर, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोशाला में घुसा अजगर, मची खलबली
Sat, 12 Sep 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। बृहस्पतिवार की देर रात रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक अजगर गोशाला में घुस गया। उसे देखकर पशुपालक परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
राघोपुर निवासी दीनदयाल यादव के गोशाला में देर रात अचानक अजगर दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बोरे में सुरक्षित रखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तक इंतजार के बाद ग्रामीणों ने अजगर को आबादी से दूर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। संवाद