फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth fight with policemans

चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों से भिड़े युवक, वर्दी फाड़ी

Wed, 29 Apr 2020 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
youth fight with policemans
सिपाही की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सदर कोतवाली के धुसवां चौराहे पर मंगलवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरियारपुर। सदर कोतवाली के धुसवां चौराहे पर बने चेकपोस्ट पर मंगलवार रात बिहार से आ रहे तीन युवक रोकने पर पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सिपाही की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने से बॉर्डर पर पुलिस सतर्क है। बिहार से आने वालों को लौटा दिया जा रहा है। मंगलवार रात पौने नौ बजे बिहार की तरफ से एक बाइक से तीन युवक आ रहे थे। धुसवां चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही अनिल कुमार सिंह और रितेश सोनकर ने रोककर पूछा तो वे उग्र हो गए। पुलिसकर्मियों से भिड़ गए, वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट नोंच दिया। सूचना पर सदर कोतवाल टीजे सिंह, करौंदी चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दो युवक भाग गए, लेकिन पुलिस ने राणा विश्व विक्रम सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र अंबरीश सिंह वर्तमान निवासी ठठेरी गली (देवरिया) मूल निवासी मठिया, थाना-विजयीपुर, गोपालगंज को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सिपाही अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने राणा विश्व विक्रम सिंह, छोटे उर्फ बलराम पांडेय निवासी बड़हरा, थाना- विजयीपुर (गोपालगंज) और विकास उपाध्याय निवासी धुसवां, सदर कोतवाली पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट, लॉकडाउन का उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। एक आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि बिहार की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक पुलिस से भिड़ गए थे। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों के साथ मौजूद नहीं थे हेड कांस्टेबल
बिहार बॉर्डर पर स्थित धुसवां चौराहे पर एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल की दो शिफ्ट में ड्यूटी है। घटना के समय हेड कांस्टेबल मौके पर नहीं थे। सूत्रों के अनुसार, यहां सेटिंग दो की बजाय तीन शिफ्ट में ड्यूटी की जा रही है। दरोगा और हेड कांस्टेबल एक साथ दोपहर से रात आठ बजे तक ड्यूटी करते हैं। यह जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed