फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth created ruckus in medical college

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में युवक ने किया हंगामा

Sat, 15 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth created ruckus in medical college
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ रही। दोपहर तक ओपीडी में समय से मरीज देख लिए गए। हालांकि मेडिसीन रोग विभाग में मरीजों की देर तक कतार लगी रही।
विज्ञापन

मेडिसीन विभाग के कक्ष संख्या एक के सामने काफी लंबी कतार लगी रही। यहां ओपीडी के दरवाजे से लेकर गैलरी तक मरीज खड़े रहे। कक्ष में बैठे चिकित्सक बारी-बारी से मरीज देख रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति कतार की बजाय सीधे ओपीडी कक्ष में प्रवेश करने लगा। इस पर कतार में खड़े एक युवक ने मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी से आपत्ति जताई। इस पर किसी ने अंदर घुस रहे व्यक्ति को स्टाफ बता दिया। इससे युवक भड़क गया। उसने कहा कि यहां लोग घंटे भर से कतार में खड़े हैं। उधर लोग सीधे अंदर चले जा रहे हैं। युवक को तेज आवाज में हंगामा करते देख आसपास के सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए। उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि हंगामा नहीं हुआ था। एक युवक ने स्टॉफ के अंदर जाने पर आपत्ति जताई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed