{"_id":"640f6b7a78fd6ef0f804a776","slug":"youth-attacked-with-knife-while-playing-cricket-serious-deoria-news-c-7-1-84107-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: क्रिकेट खेलते समय युवक पर चाकू से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: क्रिकेट खेलते समय युवक पर चाकू से हमला, गंभीर
Tue, 14 Mar 2023 04:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:34 PM IST
सार
गोविंदपुर गांव के रहने वाले अल्ताफ अंसारी पुत्र अरशद हुसैन ने बताया कि वह गांव के बगीचे में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उनके गांव के कुछ लड़के पहुंच गए और मारने-पीटने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे उनके घर के सदस्यों ने बीच-बचाव कर पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गोविंदपुर गांव के रहने वाले अल्ताफ अंसारी पुत्र अरशद हुसैन ने बताया कि वह गांव के बगीचे में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उनके गांव के कुछ लड़के पहुंच गए और मारने-पीटने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे उनके घर के सदस्यों ने बीच-बचाव कर पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपियों ने उनके एक भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई। एसओ राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन