{"_id":"61ba24bd61aa204516039206","slug":"woman-seriously-scorched-by-fire-two-animals-died-deoria-news-gkp420002987","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से महिला गंभीर रूप से झुलसी, दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से महिला गंभीर रूप से झुलसी, दो पशुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से महिला गंभीर रूप से झुलसी, दो पशुओं की मौत
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जिगनी सोन्हौली के तेतरिया टोले में बुधवार की देर शाम आग लगने से 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं दो जानवरों की मौत हो गई। झुलसी महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर गांववालों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जिगनी सोन्हौली के तेतरिया टोला निवासी रामध्यान प्रजापति बुधवार शाम को सब्जी लाने के लिए बीरपुर चौराहे पर गए थे। पत्नी शिवकुमारी देवी (45) दरवाजे पर गाय और भैंस को खिला रही थीं। दोनों जानवरों को खिलाने के बाद उन्हें बगल के झोपड़ी में बांधकर खाना पकाने लगीं। इसी बीच झोपड़ी में अचानक आग पकड़ ली। लपट तेज होने से पूरे झोपड़ी में आग तेजी से फैल गई। शिवकुमारी ने पास के हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की।
हालांकि झोपड़ी में एक दिन पहले का लाकर डब्बे में रखा दस लीटर डीजल से आग और धधक गई। उसकी चपेट में आने से शिवकुमारी गंभीर रूप से झुलस गईं। आग की चपेट में आने से दोनों गाय और भैंस की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच आग बुझाया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह ने घटना की सूचना पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दी। प्रभारी उपनिरीक्षक शशिनाथ गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिली है। एक महिला के झुलसने और दो जानवरों की मौत हुई है।