{"_id":"65db8b83b9df71afc306a054","slug":"woman-get-out-from-home-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120074-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बहू छोड़ने की जिद में जेल जाएंगे सास, ससुर और पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बहू छोड़ने की जिद में जेल जाएंगे सास, ससुर और पति
Mon, 26 Feb 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
दो माह पहले हुई थी शादी, अब पत्नी ने दी तहरीर
पत्नी ग्रेजुएट और पति है कक्षा नौ का छात्र, जांच में निकल सकता है नाबालिग
न्यूज संवाद एजेंसी
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक परिवार के लिए नई नवेली बहू को छोड़ने की जिद भारी पड़ने वाली है। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई और बात बिगड़ी तो मामला थाने में पहुंचा। समझौते में ससुराल पक्ष ने उसे अपने घर में नहीं रखने की जिद कर ली। उसके बाद पत्नी ने सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। उसने शिकायत की है कि 12 लाख रुपये दहेज लेने के बाद भी वे उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में पनीर और मिठाई की दुकान चलाने वाले परिवार के लिए पारिवारिक कलह बर्बादी की जड़ने बनने वाली है। दोनों परिवारों ने जीवन में खुशियां बढ़ाने के लिए धूमधाम से शादी की थी। अब खुशियां बढ़ाने के लिए जिस बहू ने घर की ड्योढ़ी लांघी थी, उसकी तहरीर पर सास, ससुर और इकलौते पुत्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज होगा। केस दर्ज हुआ तो वे जेल जाएंगे और घर के साथ दुकान में भी ताला लग जाएगा।
कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती की ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे बहू को घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इस मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नाबालिग निकल सकता है पति
चार दिसंबर 2023 को शादी हुई। आरोप है कि युवती के पिता ने उसके ससुर को पांच लाख नकद, 2.80 लाख की कीमत की बुलेट बाइक, गहने आदि को मिलाकर करीब 12 लाख रुपये दहेज दिया था। इसके बाद भी उसके ससुर व उनके परिवार के सदस्य सतुंष्ट नहीं थे। शादी के एक सप्ताह बाद ही उसे ससुरालियों की ओर से प्रताड़ित किया जाने लगा और दहेज की मांग की जाने लगी। करीब एक माह पहले ही उसने बीए की परीक्षा दी। यूपीपी कांस्टेबल परीक्षा देने के लिए मायके गई थी। उसके रिश्ता खराब हुआ और दोनों पक्षों में एक-दूसरे के प्रति आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
कक्षा नौ का छात्र है पति
पत्नी को घर में नहीं घुसने देने के आरोप में अपने पिता व मां के साथ कोतवाली पहुंचे पति ने बताया कि वह कक्षा नौवीं का छात्र है। इसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। पति के अनुसार, उसकी जन्मतिथि वर्ष 2009 है। उसके बाद पुलिस ने उसकी उम्र की पुष्टि की कोशिश की। शहर के उसके विद्यालय में उम्र के बारे में पूछताछ की गई तो रविवार को अवकाश बताया गया, जबकि पत्नी को ग्रेजुएशन की डिग्री मिलने वाली है।
कोट
पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है। विवाहिता के पति की उम्र की जांच की जा रही है। उम्र के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
-संजय रेड्डी, सीओ सदर