फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman found hang

Deoria News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 17 May 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
woman found hang
पति और पत्नी में हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। बघौचघाट थाना क्षेत्र के घुडीकुंड कला गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद बुधवार की रात को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिंगहा निवासी सुभाष सिंह ने अपनी बेटी सोनी सिंह का विवाह 2022 में बघौचघाट थाना क्षेत्र के घुडीकुंड कला निवासी सर्वेश मल्ल के साथ किया था। बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बुधवार की रात को सोनी का शव फंदे से लटका मिला। शव को फंदे से लटका देखकर परिजन दंग रह गए और इसकी जानकारी मायके वालों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होने के बाद सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके वाले ससुरालियों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed