फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman football 2 players practicing hard

Deoria News: सीनियर नेशनल के लिए दो महिला फुटबाल खिलाड़ी पंजाब में कर रहीं तैयारी

Sat, 04 May 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
woman football 2 players practicing hard
सुष्मिता विश्वकर्मा
...फोटो -
विज्ञापन

अंडर-12 से अंडर-19 भारतीय टीम और ऑल इंडिया नेशनल फुटबाल खेल चुकी हैं सोनाक्षी और सुष्मिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट/देवरिया। अगले माह होने वाले सीनियर नेशनल फुटबाल के ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए जिले की दो महिला फुटबाल खिलाड़ी पंजाब में कड़ी मेहनत कर रही हैं। दोनों जूनियर और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल चुकी हैं।
बघौचघाट क्षेत्र के मझौवा निवासी किसान विजय सिंह की पुत्री सोनाक्षी सिंह और हरफोड़ा गांव के विरेंद्र विश्वकर्मा की पुत्री सुष्मिता विश्वकर्मा फुटबाल खेल में बड़ा नाम करने की ओर अग्रसर हैं। महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज कुर्मीपट्टी से पढ़ाई एवं इसी कॉलेज ग्राउंड पर ही चलने वाले फुटबाल के प्रशिक्षण शिविर से दोनों ने अपने स्थानीय प्रशिक्षक जयकुमार राव से फुटबाल का ककहरा सीखा।
विज्ञापन

कड़ी मेहनत और संघर्ष की बदौलत दोनों भारतीय जूनियर अंडर-12 से अंडर-19 तक की खिलाड़ी रहीं। दोनों ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबाल प्रतियोगिता में भी खेल चुकी हैं। अच्छे खेल की बदौलत दोनों पंजाब के लवली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में खेल कोटा से बीपीएड कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि अगले महीने होने वाले सीनियर नेशनल ट्रायल के लिए प्रशिक्षक की देखरेख में निरंतर अभ्यास कर रही हैं। कुर्मी पट्टी खेल मैदान पर जो कुछ हम लोगों ने सीखा, आज उसी की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रयासरत हैं। भारतीय टीम से खेलना उनका सपना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। उधर, बेटियों को मिल रही उपलब्धि से परिजन भी खुश हैं।


यूपी पुलिस टीम के ट्रायल में भी होंगी शामिल
टीम में गोलकीपर के रूप में खेलने वाली सोनाक्षी ने बताया कि यूपी पुलिस की टीम के लिए भी ट्रायल होना है। इसमें भी वह प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए कड़ी धूप में प्रैक्टिस कर रही हैं। लवली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षक संदीप सैनी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रही हैं। उम्मीद है कि दोनों का सीनियर नेशनल टीम में चयन होगा। गोलकीपर सोनाक्षी के पास गेंद को भांपने की गजब की क्षमता है।



दोनों बेहतरीन खिलाड़ी, करेंगी एक दिन जिले का नाम
सुष्मिता और सोनाक्षी के स्थानीय प्रशिक्षक जयकुमार राव ने शुक्रवार को बताया कि कुर्मीपट्टी खेल मैदान से निकली बेटियां फुटबाल में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन हैं। कौशल के बल पर एक दिन सीनियर टीम का हिस्सा भी बनेंगी।

सुष्मिता विश्वकर्मा

सुष्मिता विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed