फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman died by curren

करेंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत

Thu, 12 Mar 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
woman died by curren
भाटपार रानी पीएचसी विद्युत चपेट में आने से मरी हुई महिला का रोता बिलखता भाई कौशल। - फोटो : DEORIA
करंट से महिला की मौत
विज्ञापन

खामपार थाने के ग्राम माड़ीपुर की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना बोर्ड में प्लग लगाते समय हुई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
माड़ीपुर निवासी श्यामलाल गोड़ की बेटी श्रीनंदना (25) की शादी भाटपाररानी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चक के बृजेश कुमार गोंड से हुई थीं। श्रीनंदना कुछ दिन पूर्व अपने मायके गई थीं। बृहस्पतिवार की शाम को वह घर में लगे बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थीं। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गईं और अचेत होकर जमींन पर गिर गईं। कुछ देर बाद जब परिजन घर के अंदर गए और देखे तो उनके होश उड़ गए। महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। घर पर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है, पता कर रहा हूं।
विज्ञापन

दो मासूमों के सिर से उठ गया मां का साया
महिला कुछ ही दिन पहले अपने घर से मायके माड़ीपुर हंसी खुशी आई थी। उसे क्या पता था कि ससुराल से मायके उसकी जीवन की अंतिम यात्रा है। श्रीनंदना के पति गोवा में है। उसके दो बच्चों में बड़ी बेटी निशा चार वर्ष व बेटा अभिषेक दो वर्ष के हैं। बचपन में ही इन मासूमों के सिर से मां का साया उठ जाने को लोग नियति का खेल मान रहे थे। दोनो का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना को सुनकर दरवाजे पर उमड़े लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थीं। माता इंदू देवी, भाई कौशल व राहुल को रोता देखकर सभी इन्हें ढांढस बंधाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed