फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman body found hang

Deoria News: छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 09 Feb 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
woman body found hang
देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के जिगना दीक्षित गांव की निवासी थी, किराए के मकान में अकेली रहती थी महिला

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित हरैया वार्ड में एक महिला का शव छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा तैयार किया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला की मौत का कारण पता करने में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि भटनी थाना क्षेत्र के जिगना दीक्षित गांव की बबिता गोंड पत्नी विकास गोंड हरैया वार्ड में एक किराए की मकान में अकेली रहती थी। बुधवार की रात में वह अपने कमरे में सोई थी। सुबह तक वह कमरे से नहीं निकली तो मकान मालिक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed