फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman beaten in land despute

Deoria News: जमीन विवाद में महिला को पीटकर किया घायल

Thu, 30 May 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
woman beaten in land despute
गांव के लोगों ने दौड़ाया तो मारपीट कर रहे बाहरी लोग अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। जमीन विवाद को लेकर पटीदारों ने दो बाहरी लोगों के साथ मिलकर एक महिला को गाली देते हुए घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई सास और बेटी को भी मारने-पीटने लगे। यह देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बाहरी लोग अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी मालती देवी पत्नी कनक राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारे पटीदारों से जमीन का विवाद चलता है। इसको लेकर वह मंगलवार की शाम को मेरे दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह घर में घुसकर लाठी-डंडा तथा रॉड से मेरे सिर पर मार दिए। इससे मैं बेहोश हो गई। मेरी सास चंपा और बेटी मोहनी ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए। यह देखकर गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे तो मारपीट करने वाले लोग भागने लगे। भागते समय गाली देते हुए कहने लग कि तुम कहीं पर जाओगी तो जान से मार देंगे। भागते समय बाहरी लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी। महिला ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुरौली थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है। मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed