फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wine caught

शराब लदी डीसीएम में लगाया था जीपीएस

Thu, 25 Jul 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
wine caught
सोनुघाट में पकडी गयी अवैध शराब वाली गाडी पर लिखे हुए आर्मी आन ड्युटी को देखते एसपी। - फोटो : DEORIA
भिवानी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो
पंजाब से जीपीएस से लोकेशन ले रहा था तस्कर
चार शराब तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं मेें केस, चालक संदीप गया जेल
एसपी ने स्वॉट, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे डीसीएम को सही जगह पहुंचाने के लिए तस्करों ने फूलप्रूफ व्यवस्था की थी। वाहन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए डीसीएम में जीपीएस लगाया गया था। यही वजह है कि सोनूघाट में डीसीएम के खड़े होते ही सरगना को जानकारी मिल गई। उसने फोनकर गाड़ी खड़ी होने के बारे में पूछताछ की। यही नहीं, पुलिसवालों पर उसने रौब भी दिखाया था।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने बताया कि तस्करों ने वाहन में जीपीएस लगाया था, जिससे उन्हें यह पता चलता रहे कि वाहन कहां और किस रूट से जा रहा है। सोनूघाट चौराहे पर डीसीएम बंद होते ही पंजाब में बैठे सरगना कथित आर्मी के कैप्टन विजेंद्र कुमार को पता चल गया। उसने चालक संदीप सिंह को फोन किया तो डीसीएम पकड़े जाने की जानकारी हुई। आर्मी की वर्दी पहने विजेंद्र कुमार ने वीडियो कॉल कर पुलिसवालों पर रौब जमाया। इसके बाद भी टीम के लोग डीसीएम लेकर कोतवाली आए। यहां लॉक खोले जाने पर 16.85 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब मिली। हरियाणा के भिवानी के वार्ड नंबर-9 हनुमान गेट पिपली वाली जोहड़ी निवासी चालक संदीप सिंह, सलमान उर्फ सल्लू, पंजाब के रहने वाले कथित कैप्टन विजेंद्र कुमार और बिहार के छपरा के रहने वाले रमेश उर्फ राजू के खिलाफ धोखाधड़ी, एक्साइज और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। एसपी ने बताया कि सरगना और बिहार के रहने वाले तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही दोनों के साथ ही फरार सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने अवैध शराब पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया।
विज्ञापन

एसपी ने जेल चौकी इंचार्ज पर दर्ज कराया केस
बुधवार को शराब तस्कर के कस्टडी से फरार होने का मामला
सर्विस रिवाल्वर कोतवाली में जमा कर चौकी इंचार्ज लापता
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कस्टडी से शराब तस्कर के फरार होने के मामले में एसपी के निर्देश पर गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने जेल चौकी इंचार्ज पर केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली में सर्विस रिवाल्वर जमा कर चौकी इंचार्ज फरार हो गया है। चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली, सर्विलांस और स्वॉट टीम ने बुधवार की दोपहर बाद आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे डीसीएम को सोनूघाट चौराहे के पास से पकड़ा था। चालक संदीप और गाड़ी में बैठे सलमान उर्फ सल्लू को गाड़ी सहित जेल पुलिस चौकी इंचार्ज श्यामलाल निषाद को सौंप दिया था। सलमान चौकी इंचार्ज की कस्टडी से फरार हो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वॉट टीम के एसआई अनिल यादव की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज श्यामलाल निषाद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद चौकी इंचार्ज श्यामलाल निषाद सर्विस रिवाल्वर सदर कोतवाली में जमा कर फरार हो गया। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि चौकी इंचार्ज श्यामलाल की लापरवाही से एक शराब तस्कर भाग गया। उससे पूछताछ में शराब तस्करी के मामले में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली होती। लापरवाही करने के कारण उस पर केस दर्ज कराया गया है। उसे निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed