फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Om Prakash Rajbhar said there no bigger goon than country

Deoria: सुभासपा अध्यक्ष ने कहा- देश में कोई नहीं हमसे बड़ा गुंडा, जानिए ऐसा क्यों बोले ओपी राजभर

Sun, 02 Apr 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2023 11:55 PM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में हमसे बड़ा गुंडा कौन है

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar said there no bigger goon than country
मृत अमित राजभर के परिजनों से बात करते ओमप्रकाश राजभर।संवाद

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में हमसे बड़ा गुंडा कौन है। टॉप टेन माफिया राजभर को सलाम करते हैं। पिटाई के बाद हुई अमित राजभर की मौत की जानकारी पर वह परिजनों से मिलने रविवार को लार थाना क्षेत्र के मठिया गांव पहुंचे थे। यह बातें उन्होंने दबंगों की ओर से दी जा रही धमकी के संदर्भ में कही।

विज्ञापन


मृतक के पिता प्रभुनाथ राजभर, मां शकुंतला देवी, पत्नी सुनीता देवी व भाइयों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इसके बाद एक-एक कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ हम सभी खड़े हैं। शासन स्तर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को परिजनों को मुहैया कराया जाएगा। किसी भी हाल में आरोपी नहीं बचेंगे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आप के सहयोग में है। न्यायालय का काम है दोषियों को सजा देना। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। लोग गुमराह करके अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। 

विज्ञापन

 

 

इसी बीच एक ग्रामीण ने कहा कि गांव में भय का माहौल बना हुआ है। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया विधायक बेदी राम, प्रदेश प्रमुख महासचिव सुनीता राजभर, पूर्व विधायक रमानंद बौद्ध, बृजेश राजभर, छोटे लाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों से मिले सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद सहित कई सपा नेता मृतक के घर पहुंचे संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed