Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Manish from Banaras finished first in the 1600-meter race.

Deoria News: 1600 मीटर दौड़ में बनारस के मनीष रहे अव्वल

Mon, 23 Nov 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Manish from Banaras finished first in the 1600-meter race.
1600 मी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
रुद्रपुर। सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को दुग्धेश्वर नाथ कॅरिअर सेंटर एवं ग्राउंड के सदस्यों की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाराणसी के मनीष यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पूर्व सूबेदार माधवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व और हवलदार अभिमन्यु यादव के विशेष सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए एथलीटों ने दमखम दिखाया। मऊ जिले के दिलीप सैनी दूसरे और बस्ती के आलोक राजभर तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये और साइकिल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3100 रुपये और टेबल फैन तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये और दीवार घड़ी प्रदान की गई। चौथे से 15वें स्थान तक के प्रतिभागियों को 500-500 रुपये और पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माधवेंद्र मिश्रा, अभिमन्यु यादव, राजकिशोर सिंह, राहुल सिंह, सनी शर्मा, अजय सिंह, वकील यादव, विजय वर्मा, अंकित कनौजिया, भीम सोनकर, दरोगा सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed