{"_id":"6b033fb863049155480107ed","slug":"no-space-available-on-long-distance-trains-during-the-wedding-season-deoria-news-c-208-1-deo1022-197260-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सहालग में लंबी दूरी की ट्रेनों में जगह नहीं, नो रूम से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सहालग में लंबी दूरी की ट्रेनों में जगह नहीं, नो रूम से यात्री परेशान
Mon, 23 Nov 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।
भटनी। सहालग का सीजन शुरू होते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब और कोलकाता सहित अन्य महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी हो गई है तो कुछ में नो रूम की स्थिति बन गई है। इसके चलते जरूरी काम और वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यात्रा करने वाले लोग दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
भटनी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। सहालग के कारण इन दिनों ट्रेनों में आरक्षित सीटों की मांग बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। कई यात्रियों को टिकट बुक कराने के बाद भी प्रतीक्षा सूची में रहना पड़ रहा है। वहीं नो रूम होने से कुछ ट्रेनों में टिकट बुकिंग का विकल्प भी नहीं मिल रहा है।
यात्रियों का कहना है कि परिवार के साथ यात्रा करने के लिए एक साथ सीट मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग बसों और निजी वाहनों से सफर करने की योजना बना रहे हैं। कुछ यात्री कन्फर्म टिकट और जगह के लिए वाराणसी और गोरखपुर आदि स्टेशनों से ट्रेन पकड़ रहे हैं। रविवार को मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस और गुजरात जाने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल बोगियों के अलावा स्लीपर कोच में भी काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
सहालग के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों ने रेलवे से अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि छठ त्योहार के बाद और सहालग के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है।
..
काशी एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची
मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई-छपरा एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ दो घंटे और अयोध्याधाम-भटनी पैसेंजर दो घंटे विलंब से भटनी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।