फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   When tractor-trolley was driven at high speed, dispute broke out, seven injured

Deoria News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाने से टोका तो हुआ विवाद, सात घायल

Thu, 17 Oct 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
When tractor-trolley was driven at high speed, dispute broke out, seven injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के एक गांव में प्रतिमा विसर्जन से लौट रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली को धीमे चलने के लिए टोकना महंगा पड़ा। इसमें दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान सात लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में घायलों को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार हुआ। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलापार गांव में सोमवार की शाम को बेलापार गांव में मूर्ति विसर्जन के बाद तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्राली लेकर युवक गांव लौट रहे थे। इस दौरान युवकों को गांव के ही कुछ लोगों ने धीमे चलने के लिए टोक दिया। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार युवकों टोकना नागवार लगा। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। कहासुनी थोड़ी ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में महिला, युवती व पुरुषों के हाथों बांस की बल्लियां मौजूद थी। वह ताबड़तोड़ एक दूसरे पर हमला किये जा रहे थे। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेकर मामले की जांच की। मारपीट में एक पक्ष से राम सिंह चौहान, रामानंद चौहान और नीतीश चौहान घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रामभुक चौहान, रामशरण चौहान, रीता चौहान और सोना चौहान घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed