फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Web page will be made of secondary schools, information about achievements will be available in Dewariya

प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Web page will be made of secondary schools, information about achievements will be available in Dewariya
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की देर रात प्रसव के बाद प्रसूता की हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि उसकी रास्ते में एंबुलेंस में ही मौत हो गई थी। मृतका के गांव के प्रधान के प्रतिनिधि सतीश कुमार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली थाना क्षेत्र के छपरा प्रयागपुर गांव निवासी अजीत कुमार गोंड की पत्नी पुष्पा देवी को सोमवार की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। उसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सर्जन ने प्रसूता की जांच कर रात में डिलीवरी होने की बात कही। आरोप है कि महिला डॉक्टर, प्रसूता को इंजेक्शन लगवाकर जिला मुख्यालय चली गईं। कुछ देर बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

यह देख प्रसव कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में प्रसूता की मौत हो गई। यह खबर मिलने के बाद मंगलवार की सुबह गांव के प्रधान के प्रतिनिधि सतीश कुमार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी से मुलाकात कर स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कर्मचारियों की मनमानी चल रही है। उनकी लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां जच्चा और बच्चा दोनों ठीक थे। अब वहां जाने के बाद मौत हो गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अतुल कुमार, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed