{"_id":"687fd4ca5e78a7862b0229e4","slug":"weather-fluctuations-worsen-health-allergies-and-respiratory-diseases-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-158915-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत एलर्जी और सांस के मरीजों को मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत एलर्जी और सांस के मरीजों को मुसीबत
Tue, 22 Jul 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीज का रिपोर्ट देखते व इलाज करते डॉक्टर-
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम में उतार-चढ़ाव से सेहत पर असर पड़ रहा है। सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों की दिक्कत बढ़ रही है। साथ ही एलर्जी से ग्रसित हो रहे हैं। सांस फूलने, सीने, कान में दर्द आदि समस्या लेकर लोग इलाज कराने आ रहे हैं।
इन मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल में रोजाना करीब 40 से 50 मरीज इस बीमारी से पीड़ित पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में बदलाव हो रहा है। तेज धूप के बाद बारिश हो रही है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। थोड़ी सी लापरवाही सांस और एलर्जी के मरीजों पर भारी पड़ रही है। बारिश के बाद गर्मी बढ़ने व धूल के कण अंदर जाने से श्वास नली में सूजन हो जा रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से सांस की बीमारी के पीड़ितों की परेशानी बढ़ रही है। सांस फूलने लग रहा है, जबकि एलर्जी से पीड़ित को नाक से पानी, आंख में खुजली, खांसी, सीने व कान में दर्द आदि की समस्या होती है। इन दिनों बारिश न होने और गर्मी की वजह से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मेडिकल कॉलेज के चेस्ट व टीबी विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सांस फूलने से पीड़ित लोगों को लेकर तीमारदार पहुंच रहे हैं, जबकि छींक, खांसी, आंख से पानी आने की शिकायत लेकर भी लोग पहुंच रहे हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला ने मंगलवार को करीब 150 मरीजों का इलाज किया। इसमें 40 से 50 सांस व एलर्जी से पीड़ित रहे।