{"_id":"64eb90278bc939131f0aa906","slug":"water-logging-on-sisai-baikunthpur-road-movement-of-pedestrians-difficult-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-5348-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिसई-बैकुंठपुर मार्ग पर जल भराव, राहगीरों का आवागमन मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिसई-बैकुंठपुर मार्ग पर जल भराव, राहगीरों का आवागमन मुश्किल
विज्ञापन
सिंसई बैकुंठपुर मार्ग पर लगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री बाजार। सिंसई-बैकुंठपुर मार्ग पर मुख्य मार्ग पर जलभराव हो जाने से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। आए दिन पानी में गिरकर लोग घायल हो रहें हैं।
सिंसई चौराहे से बैकुंठपुर जाने वाले सिंसई गांव के सामने मुख्य मार्ग पर करीब सौ मीटर तक घुटनों तक पानी लगने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन पैदल एवं बाइक सवार इसमें गिरकर घायल हो रहें हैं। गांव सहित क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विधायक से की, लेकिन आज तक इस जलभराव से निजात नही मिल सका है। विशुनपुरा के विनोद तिवारी, खजुरी के तारकेश्वर तिवारी, धनौती के अभिजीत श्रीवास्तव, सिंसई के पूर्व प्रधान राजा यादव, संतोष पांडेय, नथुनी यादव, पिपरा शुक्ल के प्रिंस तिवारी संदीप तिवारी, अमवा के कृष्ण कुमार पांडेय आदि ने जलभराव से निजात दिलाने की मांग शासन-प्रशासन से की है। सिंसई के प्रधान रामदयाल गोंड का कहना है कि कई बार अधिकारियों इस इसकी शिकायत की गई, लेकिन आज तक इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जिससे यह समस्या बनी हुई हैं। अब इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।