{"_id":"6aaedc6b703a6acd800abef7","slug":"district-level-trials-for-junior-wrestling-to-be-held-on-the-22nd-deoria-news-c-208-1-deo1042-192244-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जूनियर कुश्ती के लिए 22 को होगा जिला स्तरीय ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जूनियर कुश्ती के लिए 22 को होगा जिला स्तरीय ट्रायल
Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर चयन/ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल 22 सितंबर को सुबह 10 बजे रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में होगा।
मंडलीय ट्रायल 23 सितंबर को सुबह 11 बजे क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 5 अक्तूबर तक इटावा में आयोजित होगी। फ्री स्टाइल में 57 से 125 किग्रा तथा ग्रीको रोमन में 55 से 130 किग्रा तक विभिन्न भार वर्ग निर्धारित हैं। वर्ष 2006 से 2008 के बीच जन्मे पहलवान पात्र होंगे, जबकि 2009 में जन्मे खिलाड़ी निर्धारित प्रमाणपत्रों के साथ भाग ले सकेंगे। जिला ट्रायल में केवल देवरिया के खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य है। संवाद