फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water level of rivers stopped, people fearing erosion

Deoria News: नदियों का जलस्तर थमा, कटान की आशंका से सहमे लोग

Thu, 24 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Water level of rivers stopped, people fearing erosion
देवरिया। एक पखवारा पहले खतरे के निशान को पार कर चुकीं जिले की नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। लेकिन बाढ़ की खतरा टलने की राहत के बीच ही अब कटान की आशंका से लोगों की नींद उड़ी हुई है। तटवर्ती गांवों के किसानों का कहना है कि विभाग सक्रिय नहीं हुआ तो उनकी खेती योग्य जमीन नदी में विलीन हो जाएगी। कटान के चलते बाढ़ का भी खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

घटते जलस्तर के बीच कटान का खतरा देख बाढ़ खंड के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। बंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बुधवार को सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बरहज के गौरा कटइलवा तटबंध का निरीक्षण किया। भागलपुर से पिंडी के बीच व देवसिया में कटान की अधिक आशंका दिख रही है। पिड़रा करनपुर बांध पर सिलहटा गांव के पास निरोधात्मक कार्य स्थल से कुछ दूरी पर गोर्रा नदी यू टर्न लेकर बंधे और नदी के बीच जमीन को काट कर बढ़ती जा रही है। तिघरा मराछी बांध पर भेड़ी गांव पर जर्जर बांध से खतरा बरकरार है।
विज्ञापन



नवीन बंधे के निकट मेरा खेत है। बरसात के दिनों में हमेशा कटान का खतरा बना रहता है। एक चौथाई से अधिक भूमि सरयू पहले ही लील चुकी है। - ज्ञानेश्वर सिंह, कपरवार।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोग सिर्फ विभागीय अधिकारियों के भरोसे नहीं हैं। खुद भी गांव के आसपास बंधों का निरीक्षण करते हैं। कटान की आशंका देख सभी सजग हैं। - रामआसरे यादव, कटइलवा।


नदियों का जलस्तर (मीटर में)

नदी - खतरा - जलस्तर

सरयू - 66.50 - 66.55
राप्ती - 70.50 - 68.05
गुर्रा - 70.50 - 68.10
छोटी गंडक - 63.80 - 61.50

जिले में चारों नदियों का जलस्तर घट रहा है। इस दौरान कटान की आशंका बढ़ जाती है। अधिकारी-कर्मचारी लगातार बंधों का निरीक्षण कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
- एनके जाड़िया, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed