{"_id":"62bf42fc2a8e0f7e3e4b686a","slug":"water-level-increased-of-sarayoo-river-deoria-news-gkp44231620","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज में उफनाई सरयू, डूबी सब्जी की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज में उफनाई सरयू, डूबी सब्जी की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज में उफनाई सरयू, डूबी सब्जी की फसल
बरहज। मानसून के दस्तक देने और दो दिनों में हुई झमाझम बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी तट पर कसिानों की ओर से उगाई गई सब्जी की फसलें डूब गई हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। जबकि नदी पक्के घाट पर बनी सीढ़ियों को छूने के लिए बढ़ रही है।
बारिश के बाद से नदी के जलस्तर में आए तेजी के कारण रेत में बोई गई खीरा, ककड़ी, लौकी, करैला, नेनुआं, कद्दू आदि सब्जियां डूब गई हैं। लोगों का कहना है कि जलस्तर में तेजी आई है। जिससे नदी का पानी निरंतर बढ़त पर है। किसान रामकेवल, सुखराजी, गब्बूलाल, सुखई आदि का कहना है कि नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से सब्जी की फसलें डूब गई हैं। पहले सूखा अब नदी का पानी बढ़ने से काफी नुकसान हो रहा है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि होने से नदी का पानी तेजी से बढ़ा है।