फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The investigation team summoned records related to the tender process.

Deoria News: जांच टीम ने तलब किए टेंडर प्रक्रिया से संबंधित अभिलेख

Thu, 15 Oct 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The investigation team summoned records related to the tender process.
तरकुलवा। नगर पंचायत पथरदेवा में टेंडर को लेकर हुए विवाद की जांच तेज हो गई है। डीएम मधुसूदन हुल्गी की ओर से गठित दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को टेंडर से संबंधित अभिलेख तलब किए। इसके बाद नगर पंचायत के कर्मचारी पूरे दिन दस्तावेज जुटाने में लगे रहे। शाम को ईओ हिमांशु प्रताप सिंह मांगे गए अभिलेख लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन कार्यक्रम समेत विभिन्न योजनाओं के तहत करीब सात करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें करीब चार करोड़ रुपये के कार्यों का टेंडर नौ अक्तूबर को खुलना था। इससे एक दिन पहले आठ अक्तूबर की रात ईओ, अध्यक्ष और ठेकेदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने के बाद डीएम ने मंगलवार को जांच के लिए कमेटी गठित की थी। इसमें मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) और वरिष्ठ कोषाधिकारी शामिल हैं। टीम ने निविदा सूचना, शासन और जिले से जारी प्रशासनिक स्वीकृति व वित्तीय अनुमोदन, बोली लगाने वाले ठेकेदारों की सूची, हैसियत प्रमाणपत्र, जीएसटी पंजीकरण और तीन वर्षों के आयकर रिटर्न समेत अन्य अभिलेख मांगे हैं। इन दस्तावेज के आधार पर टेंडर प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट
जांच टीम की ओर से मांगे गए अभिलेख उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हिमांशु प्रताप सिंह, ईओ, पथरदेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed