फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Was to be completed in 15 days, 7310 MNREGA works are pending for one and a half year

Deoria News: 15 दिन में होने थे पूरे, डेढ़ साल से लटके हैं मनरेगा के 7310 कार्य

Thu, 14 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Was to be completed in 15 days, 7310 MNREGA works are pending for one and a half year
देवरिया। मनरेगा की रफ्तार जिले में बेहद सुस्त है। छोटे-छोटे कार्य जिन्हें 15 दिन से एक माह के भीतर पूरा होना चाहिए वे डेढ़ साल बीतने के बाद भी अधर में लटके हुए हैं।
विज्ञापन

चार सितंबर को सीडीओ की ओर से की गई समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के 7310 काम लटके मिले हैं। लार, भागलपुर, रुद्रपुर, बनकटा, गौरीबाजार समेत नौ ब्लाकों में कार्याें के प्रति जिम्मेदारों ने अधिक लापरवाही बरती है। ज्यादातर कार्य पौधारोपण से संबंधित हैं। विभिन्न जगहों पर पौधे लगवाने के लिए आनलाइन स्वीकृति तो ले ली गई लेकिन काम शुरू नहीं कराया गया। जिम्मेदार स्वीकृति लेने के बाद पौधे लगवाना भूल गए। इसी प्रकार पोखरे की सफाई, चकरोड निर्माण आदि कार्याें में सुस्ती बरती गई है। सीडीओ रवींद्र कुमार ने इन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश संबंधित ब्लाक के अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन


इन ब्लाकों में अधूरे हैं इतने काम
ब्लाॅक - कार्य
लार - 859
भागलपुर - 815
रूद्रपुर - 585
बनकटा - 544
गौरीबाजार - 541
सलेमपुर - 532
बैतालपुर - 482
बरहज - 467
रामपुर कारखाना - 412
भटनी - 363
पथरदेवा - 362
भाटपाररानी - 357
देवरिया सदर - 294
देसही देवरिया - 287
भलुअनी - 216
तरकुलवा - 194
कुल - 7310

ज्यादातर कार्य अंतिम चरण में हैं। कई कार्यों का जिओ टैग न होने के चलते पोर्टल पर अधूरा शो कर रहा है। अधूरे कार्यों को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। - आलोक पांडेय, डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed