{"_id":"6797ec4bb65a032630081259","slug":"visibility-is-zero-speed-slowed-down-due-to-fog-passengers-are-troubled-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-145751-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दृश्यता शून्य, कोहरे से थमी रफ्तार, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दृश्यता शून्य, कोहरे से थमी रफ्तार, यात्री परेशान
Tue, 28 Jan 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। कंपकपाती ठंड और कोहरे ने ट्रेनों व अन्य वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार की सुबह में दृश्यता शून्य रहने के चलते चालकों को बेहद धीमी गति से वाहनों को चलाने पर मजबूर होना पड़ा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने से लोग कांपने को मजबूर रहे। सुबह टहलने वालों ने मौसम को देखते हुए इससे परहेज किया। वहीं दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें घंटों विलंब से चलने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। भीड़ के चलते प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु भी ट्रेनों में समय से नहीं चढ़ पाए।
करीब एक महीने से चल रही कड़ाके ठंड ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। साथ ही ठंड, खराब मौसम और घने कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। सोमवार को दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ घंटे, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस आठ घंटे, नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस चार घंटे, रामबाग-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल पांच घंटे, झूसी-गोरखपुर कुंभ मेला चार घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक घंटे विलंब से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।