फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Charge sheet filed against accused for recording video inside the lock-up.

Deoria News: हवालात का वीडियो बनाने के आरोपी का चालान

Tue, 22 Sep 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against accused for recording video inside the lock-up.
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली की हवालात में पुलिस अभिरक्षा के दौरान वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के आरोपी युवक का पुलिस ने मंगलवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले पुलिस अभिरक्षा में बंद एक युवक ने अपने साथी से हवालात के अंदर अपना वीडियो बनवाया था। जमानत के लिए तहसील जाते समय भी वीडियो बनाया गया। दोनों वीडियो को आपत्तिजनक शब्द लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक हवालात के अंदर है। उसके सामने एक सिपाही असलहा लेकर पहरे पर खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर सीओ गौरव सिंह ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाल विनोद कुमार सिंह को जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed