{"_id":"6ab2c8ce67a70f0197011fe7","slug":"body-of-a-young-man-found-in-the-guthni-canal-deoria-news-c-208-1-deo1016-192508-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गुठनी के नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गुठनी के नहर में मिला युवक का शव
Tue, 22 Sep 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
लार। सलेमपुर के एक युवक का शव मंगलवार की शाम को गुठनी थाना क्षेत्र के नहर में उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। पॉकेट से मिले आधार के जरिये उसकी पहचान सलेमपुर नगर के पिपरा नाजिर वार्ड निवासी अश्वनी कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भिजवा दिया। युवक का शव नहर में मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुठनी एसओ सुनील कुमार ने बताया कि युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। संवाद