{"_id":"6ab2c8a15bd6f1eca70f6334","slug":"body-of-young-man-who-returned-home-from-dubai-found-hanging-deoria-news-c-208-1-deo1050-192478-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुबई से घर आए युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुबई से घर आए युवक का फंदे से लटका मिला शव
Tue, 22 Sep 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के जंगल ठकुरही गांव में सोमवार की रात दुबई से एक सप्ताह पहले घर आए 24 वर्षीय युवक ने छत पर बने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंगल ठकुरही गांव निवासी सत्यदेव चौहान पुत्र दुखी चौहान चार साल से दुबई में रहकर बेल्डिंग का काम करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले दुबई से घर आया था।
सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह छत पर बने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था।
आवाज देने और दरवाजा पीटने के बाद भी नहीं उठा तो आशंका होने पर परिजन ने सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते अंदर देखा तो सत्यदेव पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पिता दुखी चौहान और मां मंजू देवी दहाड़ मारकर रोने लगे। वह दो भाइयों में बड़ा था।