{"_id":"6792a9384567491579012a35","slug":"villagers-opposed-the-construction-of-a-fire-station-deoria-news-c-208-1-deo1004-145485-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अग्निशमन केंद्र निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अग्निशमन केंद्र निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना के ग्राम पिपरा उत्तर पट्टी में बंजर की भूमि पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना को लेकर ग्रामीण बृहस्पतिवार को भाजपा नेता दिलीप सिंह बघेल और प्रधानाचार्य अनिल सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी दिव्या मित्तल से मिले। डीएम के निर्देश पर एसडीएम भाटपार रानी रत्नेश तिवारी स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे।
पिपरा उत्तर पट्टी में बंजर भूमि है। इस पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए जिला प्रशासन द्वारा शासन में रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है। ग्रामीणों की जानकारी होने पर उन्होंने इसका जिला अधिकारी के यहां पहुंचकर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे उप जिला अधिकारी रत्नेश तिवारी से ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रांगण में दुर्गा स्थान, सती स्थान, मनरेगा के तहत 14 लाख रुपए से बाउंड्री, पार्क निर्माण, 10 लाख रुपए से ओपन जिम जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा निर्माण कराया गया है।