{"_id":"5e42f1698ebc3ee5c77dbbd5","slug":"villaegers-protesred-cremation-place-salempur-news-gkp340710064","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी विरोध के बीच प्रशासन ने बलपूर्वक शुरू कराया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी विरोध के बीच प्रशासन ने बलपूर्वक शुरू कराया निर्माण
विज्ञापन
विरोध के बीच प्रशासन ने बलपूर्वक शुरू कराया निर्माण
केवरा वार्ड में बन रहे शवदाह गृह का मामला, महिलाओं ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। जिलाधिकारी की ओर से निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने भारी विरोध के बीच शवदाह गृह का निर्माण मंगलवार को पुन: शुरू कराया। इसको लेकर नगरवासी पूरे दिन नगर पंचायत कार्यालय और मौके पर विरोध प्रदर्शन करते रहे। लेकिन एसडीएम सलेमपुर के नेतृत्व में पहुंची भाटपाररानी सर्किल की भारी पुलिस फोर्स के चलते लोगों को पीछे हटना पड़ा। विरोध करने वाले लोगों ने जिलाधिकारी से काम रुकवाने की गुहार लगाई है।
शासन स्तर से प्रस्ताव पास होने के बाद नगर के केवरा वार्ड में छोटी गंडक के किनारे शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड के लोगों ने आबादी के समीप शवदाह गृह बनाए जाने का विरोध करते हुए सोमवार को निर्माण कार्य रोक दिया। मामला जिलाधिकारी देवरिया के पास पहुंचा। जांच के बाद डीएम ने एसडीएम को शवदाह गृह निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। एसडीएम के आदेश पर मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने काम शुरू कराना चाहा लेकिन लोगों के भारी विरोध को देखते हुए पुलिस लौट गई। दोपहर को एसडीएम सलेमपुर संजीव यादव, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल, एसओ भटनी के अलावा भाटपाररानी, खामपार और बनकटा से भारी फोर्स मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर विरोध करने वाले लोगों को पीछे हटना पड़ा। वहीं, विरोध कर रहीं महिलाओं ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस बाबत एसडीएम सलेमपुर संजीव यादव ने कहा कि शवदाह गृह आबादी से पांच सौ मीटर दूर छोटी गंडक नदी के किनारे बनाया जा रहा है। कुछ लोग महिलाओं को आगे कर बेवजह काम को रोकना चाहते हैं। समझा-बुझाकर लोगों को हटाया गया है।
इनसेट में
दीवार तोड़ने और समान चोरी का लगाया आरोप
भटनी। विरोध करने वाले लोगों पर ठेकेदार ने शवदाह गृह की दीवार तोड़ने और मौके से समान चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायती पत्र में ठेकेदार ने कहा है कि विरोध के बाद वे निर्माण कार्य बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह आने पर शवदाह गृह की दीवार टूटी हुई थी और मौके से सरिया व सीमेंट गायब मिले। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
इंसेट
चेयरमैन की इशारे पर परेशान कर रही है पुलिस
भटनी। पूर्व सभासद और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने पुलिस पर चेयरमैन के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष से की है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष शवदाह गृह का विरोध कर रहे लोगों पर झूठा केस दर्ज कर फंसाने में लगे हैं। पुलिस उनका सहयोग कर रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। वहीं, चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल ने कहा कि वे पूरे नगर के चेयरमैन हैं। उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ लोग अनावश्यक रूप से गतिरोध पैदा करने में लगे हैं। इस संबंध में एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन किया जा रहा है। आरोप बेबुनियाद हैं।
ठेकेदार की तहरीर पर चार पर केस दर्ज
भटनी। केवरा वार्ड में बन रहे शवदाह गृह को क्षतिग्रस्त करने और ठेकेदार से अभद्रता करने पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। भटनी के बनकटा शिव गांव निवासी ठेकेदार अवधेश गुप्त केवरा में शवदाह गृह बनवा रहे हैं। आरोप है कि शवदाह गृह निर्माण का विरोध कर रहे लोग ठेकेदार से अभद्रता और दीवार तोड़ने के बाद कुछ समान उठा ले गए थे। पुलिस ने केवरा के रहने वाले सुनील यादव, राहुल यादव, मेघनाथ यादव और एक अन्य पर केस दर्ज किया है।