{"_id":"6ab81a06803b14869707bafc","slug":"vikas-accused-of-attempted-abduction-is-an-acquaintance-of-the-young-woman-deoria-news-c-208-1-deo1049-192818-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपहरण की कोशिश करने का आरोपी विकास युवती का परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपहरण की कोशिश करने का आरोपी विकास युवती का परिचित
Sun, 27 Sep 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सोनूघाट पर सवारी का इंतजार कर रही 21 वर्षीय युवती को कार में बैठाकर जबरन ले जाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सकरापार निवासी विकास यादव और उसके दो अज्ञात साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, अपहरण की कोशिश करने का आरोपी विकास युवती का परिचित है। युवती के शोर मचाने पर आरोपी सिंचाई कॉलोनी के रास्ते में वाहन छोड़कर भाग गए थे। वहां लोगों के जुटने के बाद किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी।
शहर निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने बॉयफ्रेंड सलेमपुर निवासी अभिषेक यादव के साथ रामगुलाम टोला से सलेमपुर गई थी। वहां डांस पार्टी थी। लौटते समय वह अभिषेक के साथ बाइक से आई और सोनूघाट पर उतरकर सवारी वाहन का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
इसी दौरान सकरापार निवासी विकास यादव अपने दो दोस्तों के साथ महिंद्रा एक्सयूवी से पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उन्हें वाहन में बैठा लिया।
तहरीर के अनुसार, युवती ने आईटीआई सोंदा में आर्केस्ट्रा चलाने वाली महिला के पास छोड़ने को कहा मगर आरोपी वहां भी नहीं रुका और उसे जबरन बैठाकर आगे बढ़ गया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। ऐसे में विकास वाहन तेजी से चलाते हुए सिंचाई कॉलोनी के रास्ते पर पहुंचा और वहां वाहन छोड़कर भाग गया।
मौके पर काफी लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। कोतवाली पुलिस ने विकास यादव और उसके दो अज्ञात साथियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच दरोगा अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है।
कोतवाली पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। शनिवार शाम तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।