{"_id":"67457a891e5ac7b1ae078adc","slug":"video-of-a-boy-goes-viral-with-weapon-in-deoria-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News : 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं...' मुंह में पिस्टल, असलहों संग खाकी का भौकाल- वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News : 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं...' मुंह में पिस्टल, असलहों संग खाकी का भौकाल- वीडियो वायरल
Thu, 28 Nov 2024 04:33 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो में असलहे संग युवक और पुलिस के साथ खिंचवाई फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक कई असलहों के साथ अपने घर सहित कई जगह दिखता है। यही नहीं युवक का रील भी वायरल असलहों के साथ वायरल हो रहा है। युवक ने नायक नहीं, खलनायक हूं नामक गाने पर रील बनाई है।
विज्ञापन
यही नहीं कई पुलिस कर्मियों के साथ उसने तस्वीर भी वायरल की है। युवक कोतवाली क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। हालांकि उक्त वीडियो व पोस्ट की पुष्टि अमर उजाला नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर से सोशल साइट पर एक युवक का वीडियो व पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में जहां युवक हाथ में असलहा लिए और पास में कई असलहा रखे दिख रहा है। वहीं पोस्ट में युवक कई पुलिस कर्मियों के साथ बैठकर तो खड़ा होकर तस्वीर खिंचवा कर पोस्ट की है। इन पोस्ट में उसके पास असलहा नहीं मौजूद है, लेकिन उसके द्वारा बनाई खलनायक नामक फिल्म के गाने की रील में उसके दोनों था में असलहा व मुंह में दाबे असलहा स्पष्ट दिख रहा है।
युवक ने ...नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। कोतवाल दिलीप सिंह वीडियो व पोस्ट में दिख रहे युवक की पहचान में जुटे हुए है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द ही पहचान कर गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।