{"_id":"6b09c8e43fadba17b4041626","slug":"young-woman-arrested-with-stolen-jewellery-deoria-news-c-208-1-deo1022-197619-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के जेवरात के साथ युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के जेवरात के साथ युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
भटनी। चोरी के मामले में वांछित युवती को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के टेघरा गांव में 22 नवंबर की रात एक परिवार में चोरी हुई थी। पीड़ित परिवार ने पड़ोस की रहने वाली युवती पर चोरी की घटना को अंजाम देने की अंदेशा जाहिर की थी। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सानिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
उसकी निशानदेही पर पड़ोसी के मकान के छज्जे से पीली धातु का मांग टीका, नथुनी, सफेद धातु की एक जोड़ी पाजेब और एक जोड़ी हाथ पलानी बरामद की गई।
सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि टेघरा गांव में चोरी मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।