फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   urea black marketing

यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई से कतरा रहे अफसर

Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
urea black marketing
यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई से कतरा रहे अफसर
विज्ञापन

धांधली सामने आने के बाद भी अफसरों की टेबल पर दबी हैं फाइलें
संवद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जांच में यूरिया की कालाबाजारी पकड़े जाने के बाद भी जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई से कतरा रहे हैं। जांच रिपोर्ट अफसरों की टेबल तक पहुंच गई है, लेकिन टाल-मटोल की जा रही है। सचिव और दुकानदार के बचाव में सफेदपोश जुट गए हैं।

पर्याप्त यूरिया होने के बाद भी जिले में यूरिया की कमी हो गई। यह जानकर अफसर हैरान हो गए। केंद्रीय टीम ने जिले की बीस दुकानों की सूची जिला प्रशासन को भेजी थी। टीम गठितकर इन दुकानों की जांच हुई तो धांधली सामने आई। रुद्रपुर, भाटपाररानी तहसील की कई साधन सहकारी समितियों के सचिव और दुकानदारों ने अपने परिवार के नाबालिग सदस्यों का आधार कार्ड उपयोग किया है। इतना ही जिन लोगों का खेती किसानी से कोई नाता नहीं है। उनका भी आधार कार्ड प्रयोग किया गया है। सभी दुकानदारों की सूची बनाकर जांच टीम ने कृषि उप निदेशक को सौंप दिया। पांच दुकानदार और सचिव ऐसे पाए गए हैं जो एक किसान के आधार कार्ड पर 200 से 300 बोरी यूरिया बेच दिए हैं। जांच रिपोर्ट अफसरों तक पहुंच गई है। कार्रवाई के बजाए धांधली करने वालों के बचाव में अफसर लगे हैं, इसमें कई सफेदपोश पैरवी भी कर रहे हैं। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। धांधली करने वाले दुकानदार किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed