{"_id":"67d1db95ccfdc2773e0e5c4a","slug":"urdu-exam-was-going-on-teachers-were-found-at-the-centre-itself-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-149212-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उर्दू की चल रही थी परीक्षा, केंद्र पर ही मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उर्दू की चल रही थी परीक्षा, केंद्र पर ही मिले शिक्षक
Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए शिक्षा परिषद की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जिस विषय की परीक्षा होगी, उस दिन उसके शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं करेंगे। जिले के केंद्र इसका पालन करने में लापरवाही हो रह है।
बुधवार को इसकी पोल भी खुल गई जब एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने सुबह 9:45 बजे एसएलटी इंटर कॉलेज केशोबारी का औचक निरीक्षण किया। यहां हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा के दौरान ही विषय के शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते मिले। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर प्रथम पाली में उर्दू विषय की परीक्षा चल रही थी, जिसमें मात्र एक परीक्षार्थी उपस्थित पाया गया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक आशीष साहनी अनुपस्थित पाए गए।
पूछताछ करने पर बताया गया कि उनके परिवार में एक सदस्य के निधन के कारण वे वहां गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक उदय सिंह परीक्षा केंद्र पर उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में उर्दू विषय के अध्यापक एजाज अहमद उपस्थित पाए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को इसका संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया और की गई कार्यवाही से जिला प्रशासन को अवगत कराने को भी कहा।