{"_id":"61acfd8549e56d492a6bfffc","slug":"up-kendra-deoria-news-gkp4188250106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 104 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 104 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 104 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सीएम ने किया शुभारंभ
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक : डॉ. रमापति राम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले के नवीन 104 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इससे इन क्षेत्रों में लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
रविवार को जनपद में सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें एक कदम और बढ़ाते हुए आज पूरे प्रदेश में 5000 नवीन उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही बीएसएल 2 और मां-नवजात ट्रैकिंग ऐप (मंत्र) का भी लोकार्पण हुआ।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने कहा जनपद में 104 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का शुभारंभ किया गया है। जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। एसीएमओ आरसीएच डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि मंत्र ऐप से मां और नवजात बच्चे की मॉनिटरिंग की जाएगी। ऐप का संचालन करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द ही ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. राजीव कुमार सक्सेना, एसीएमओ सुरेंद्र चौधरी, एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद, बाल रोग विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम डॉ.राजेश गुप्ता, डॉ. जफर अनीस, अंबिकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।