फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   up board exam

बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल अंग्रेजी में 6306 और इंटर के भौतिकी में 4543 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Tue, 05 Mar 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
up board exam
- फोटो समाचार
विज्ञापन

प्रमुख विषयों के प्रश्नपत्र होने से सख्त दिखी माॅनीटरिंग व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के अंग्रेजी एवं इंटर के भौतिक विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा को लेकर सोमवार को अधिकारियों ने अधिक सतर्कता बरती। कड़ी निगरानी में 180 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली में 6306 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि भौतिकी में 4543 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि, कहीं से कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका।
बोर्ड परीक्षा के आठवें दिन प्रमुख अंग्रेजी व भौतिक विज्ञान की परीक्षा को लेकर सचल दल को बेहद सक्रिय रखा गया। छह दलों ने अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा केंद्रों की जांच की। सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में पंजीकृत 62,328 में 56,028 उपस्थित एवं 6306 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर के कम्प्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, शस्य विज्ञान में पंजीकृत कुल 434 मे 391 उपस्थित व 43 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में इंटर के भौतिक विज्ञान में पंजीकृत 48,104 में 43,561 उपस्थित और 4543 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 180 केंद्रों पर अंग्रेजी व भौतिक विज्ञान की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सख्ती के चलते परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्पीकअप
-------

अंग्रेजी में प्रश्नपत्र में सभी पढ़े हुए ही सवाल आए थे। ऐसे में हल करने में आसानी रही।

-सीमा गुप्ता, परीक्षार्थी हाईस्कूल
-----
अंग्रेजी के कुछ सवाल कठिन रहे। बहुविकल्पीय सवाल ठीक रहे। निबंध पूरा करने में अधिक समय लगा।
-राकेश यादव, परीक्षार्थी हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed