फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   "Unlike standard being outdoors'

‘मानक के विपरीत बन रही सड़क’

Thu, 19 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 19 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 "Unlike standard being outdoors'
नगर के लाला टोली वार्ड में मानक के विपरित बन रही आरसीसी
रुद्रपुर के लाला टोली वार्ड में मानक के विपरीत बन रही सड़क की शिकायत लोगों ने अधिशासी अधिकारी से की। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया। सड़क के निर्माण में खराब ईटों और बालू का प्रयोग किया जा रहा है। व्यापार मंडल ने गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लाला टोली वार्ड में छह लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमापति शुक्ला ने कहा कि सड़क निर्माण में मानक की जमकर धज्जी उड़ाई जा रही है। कंकरीट की जगह ईंट के टुकड़ों का प्रयोग किया जा रहा है, जो भरभरा के फूट रहे हैं। निर्माण के दौरान सड़क को बराबर करने में ठेकेदार बालू डालने के बजाय बलुई मिट्टी का उपयोग सरेआम कर रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत में कमीशन की वजह से सड़कों की गुणवत्ता पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। गुणवत्ता विहीन सड़क को लेकर नगर पंचायत के जिम्मेदार मौन हैं। इस संबंध में जब ठेकेदार को मना किया गया तो वह नगर पंचायत प्रशासन को कमीशन देने की बात बोल कर ऐसे ही काम कराने की धमकी दे रहा है जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में नाराजगी बनी है। सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने पर वह ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी जिससे मोहल्ले के लोगों को परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मामले की जांच कर सड़क निर्माण में सुधार कराने की मांग की। अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि शिकायत मिली है। सड़क की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed