{"_id":"6b03432785d1e668c8082f7b","slug":"youth-stabbed-while-dancing-to-dj-music-deoria-news-c-208-1-deo1019-197278-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीजे पर डांस के दौरान युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीजे पर डांस के दौरान युवक को मारा चाकू
Mon, 23 Nov 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। शेरवां बभनौली गांव में शनिवार देर रात तिलकोत्सव में डीजे पर डांस को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। एक ने दूसरे युवक के पेट में चाकू से वार कर जख्मी कर दिया।
घटनाक्रम क्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने भी चाकूबाजी की बात स्वीकारी है मगर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया। शेरवां बभनौली गांव निवासी विंध्याचल चौहान के यहां तिलकोत्सव था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवक फरमाइशी गाना बजवाने के लिए विवाद करने लगे। एक युवक उग्र होते हुए बाहर निकला और फिर आकर पंकज चौहान (22) पुत्र हीरालाल चौहान पर चाकू से हमला कर दिया।
पंकज के पेट में चाकू लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। पीड़ित ने इलाज कराकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि पीड़ित ने पहले तहरीर दी थी। फिर दोनों पक्षों ने आकर समझौता कर लिया। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।