{"_id":"60427a978ebc3e58ff46243e","slug":"unaproved-school-get-closed-deoria-news-gkp3872461107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे स्कूल बंद कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे स्कूल बंद कराए गए
विज्ञापन

रुद्रपुर। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की शुक्रवार को जांच हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने गैर मान्यता प्राप्त पांच स्कूलों को बंद करा दिया। उन्होंने बिना मान्यता लिए दोबारा स्कूल खोलने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। जांच से अवैध स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।
बीईओ लक्ष्मी नारायण ने पचलड़ी और रतनपुर मोड़ स्थित दो प्राइवेट स्कूलों की जांच की। मान्यता का कोई प्रमाण नहीं मिला। बच्चों को बेतरतीब तरीके से बैठाया गया था। स्कूलों में कोविड नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा था। बीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संचालक से तत्काल स्कूल बंद कराने को कहा। इसके बाद स्कूल बंद कर दिए गए। इन स्कूलों के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर बिना मान्यता के संचालन कराए जाने की शिकायत हुई थी। पचरुखा मोड़ पर एक से आठ तक मान्यता लेकर एक स्कूल में हाई स्कूल की पढ़ाई चल रही थी। बीईओ ने संचालक को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बसडीला में भी बिना मान्यता के स्कूल चल रहा था। बीईओ की कार्रवाई से कई संचालक स्कूल बंद करने लगे। बीईओ ने कहा कि बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन नहीं होगा। मान्यता प्राप्त स्कूल वाले भी कोविड नियमों के दायरे में शिक्षण कार्य करें। बेसिक से मान्यता लेकर अन्य वर्ग की किताबें स्कूल में लागू करने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।