{"_id":"66b8fb298f9666c0cc0ca8e0","slug":"two-possible-dengue-patients-found-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-132612-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेंगू के संभावित दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेंगू के संभावित दो मरीज मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में डेंगू पांव पसारने लगा है। संभावित दो मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनकी जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी इलाज में जुटे हैं।
जिले में डेंगू को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जबकि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीमारी के लक्षण और बचाव की जानकारी दे रहे हैं। इसी बीच शहर के एक मोहल्ले का युवक बुखार व शरीर में दर्द से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम नहीं मिलने पर शुक्रवार को ओपीडी पहुंचा। डॉक्टर को दिखाने के बाद घर चला गया।
इस दौरान बारिश में भीगने से तबीयत और खराब हो गई। शनिवार को अस्पताल पहुंचा तो भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। वहीं बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दो माह पहले महाराष्ट्र के पुणे गया था। पांच अगस्त को वह बुखार व शरीर में दर्द से पीड़ित हो गया। आराम न होने पर शनिवार की सुबह घर आ गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर पीएचसी बनकटा पहुंचे, जहां दवा दी गई और जांच कराने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। दोनों मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
अस्पताल में डेंगू के संभावित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जांच के लिए सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस