{"_id":"69878d26bc0d408200085aab","slug":"two-passports-were-made-using-fake-documents-fir-registered-deoria-news-c-208-1-deo1018-174367-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फर्जी दस्तावेज के सहारे बनवाया दो पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फर्जी दस्तावेज के सहारे बनवाया दो पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 08 Feb 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार के कोईरी टोला निवासी मोहम्मद महमुदुल अंसारी पुत्र मोहम्मद शरीफ ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो बार पासपोर्ट बनवा लिया था। इसके लिए उसने नाम और पिता का नाम सहित जन्मतिथि में भी बदलाव किया था। इस मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह मामला कस्बा चौकी लार के प्रभारी कमलेश यादव द्वारा दर्ज कराया गया है।
बताया जा रहा है मोहम्मद महमुदुल अंसारी ने अपना नाम और पिता का नाम आदि बदलकर दो पासपोर्ट बनवा लिया था। पिछले दिनों पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए गया तो क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ ने पते का सत्यापन कराया। तब पता चला कि महमुदुल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाया है।
कोईरी टोला के सभासद ने भी अवगत कराया था कि मोहम्मद महमुदुल जिस पते पर रहते हैं, उससे मिलते-जुलते नाम वाला दूसरा व्यक्ति नहीं रहता। इसके बाद एक ही व्यक्ति द्वारा कागज में धोखाधड़ी कर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में लार कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार संतोष कुमार ने कहा कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।