फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations complete for former MP Mohan Singh's death anniversary today.

Deoria News: पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि आज, तैयारी पूरी

Tue, 22 Sep 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete for former MP Mohan Singh's death anniversary today.
बरहज। नगर स्थित बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सचेतक रहे पूर्व सांसद मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शामिल होंगे। सपा राष्ट्रीय महासचिव के बरहज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनके स्वागत की रणनीति तैयार किया है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक किया।
विज्ञापन

सपा सचेतक और पूर्व सांसद स्व.मोहन सिंह की पुत्री पूर्व राज्यसभा कनकलता सिंह के नेतृत्व में 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बैठक में कनकलता सिंह ने बताया राष्ट्रीय महासचिव के आगमन को लेकर आठ से 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस सतर्क है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस फोर्स की मांग किया गया है। बैठक में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, रामबहादुर यादव, राजेंद्र यादव गोपी यादव, राजन मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed