फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The victim left with the police from Balrampur and her uncle.

Deoria News: बलरामपुर से आई पुलिस व चाचा के साथ गई पीड़िता

Tue, 22 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The victim left with the police from Balrampur and her uncle.
देवरिया। यौन शोषण की शिकार बलरामपुर की किशोरी को उसके चाचा और बलरामपुर पुलिस के साथ वापस भेज दिया गया। किशोरी ने रविवार की सुबह सलेमपुर कोतवाली में शिकायत कर ट्रक चालक और खलासी पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद किशोरी को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर देवरिया में सुपुर्द करते हुए मामले में दर्ज जीरो एफआईआर को बलरामपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने किशोरी को पेश किया गया।काउंसिलिंग के बाद बाल कल्याण समिति ने बलरामपुर पुलिस के साथ आए किशोरी के चाचा को सुपुर्द कर दिया। अब आगे की कार्रवाई बलरामपुर में की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (17) एक लड़के से फोन पर बात करती थी। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज किशोरी शनिवार की रात में घर से निकल गई। वह सड़क किनारे खड़ी होकर रो रही थी। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उधर से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने वाहन रोक कर रोने का कारण पूछा। उसने पूरी बात बताई। आरोप है कि ट्रक चालक ने किशोरी को जालंधर पहुंचाने का झांसा देकर पीछे की सीट पर बैठा लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने यह भी बताया कि रास्ते में चालक और खलासी ने उसका यौन शोषण किया। सुबह ट्रक सलेमपुर पहुंचा। चालक और खलासी सामान उतरवाने लगे। इस पर मौका पाकर किशोरी ट्रक से उतर गई। इधर मामले की सूचना किसी ने 1098 पर दे दी। किशोरी पास में सलेमपुर कोतवाली में पहुंच गई। सूचना मिलने पर जिला बाल कल्याण समिति ने कोतवाली में बात कर मामले की जानकारी ली। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को बलरामपुर पुलिस के एक दरोगा, एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल देवरिया आए। साथ में किशोरी के चाचा भी थे। उन्होंने सलेमपुर पुलिस से संपर्क किया। वन स्टॉप सेंटर से किशोरी को लेकर जिला बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया। जिला बाल कल्याण समिति ने किशोरी को बलरामपुर पुलिस के साथ जाने की अनुमति दे दी। किशोरी ने काउंसिलिंग में अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। किशोरी का मेडिकल बलरामपुर में होगा। आगे की कार्रवाई बलरामपुर पुलिस करेगी। मामले में सलेमपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था।


...
कोट
बलरामपुर की एक किशोरी का ट्रक में चालक और खलासी ने यौन शोषण किया। इसकी जानकारी उन्हें चाइल्ड लाइन के ग्रुप से मिली। सलेमपुर कोतवाली में बात कर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजने को कहा। सोमवार को समिति के सामने किशोरी प्रस्तुत हुई। उसने काउंसिलिंग में बताया कि वह एक लड़के से बात करती थी। घर से डांट पड़ने पर रात में ही निकल पड़ी। सड़क पर खड़ी थी, इस बीच ट्रक चालक ने उसे झांसे में लेकर बैठा लिया। किशोरी ने बताया कि उसका यौन शोषण हुआ है। किशोरी को बलरामपुर पुलिस और उसके चाचा के सुपुर्द कर दिया गया है।

- सावित्री राय, अध्यक्ष, जिला बाल कल्याण समिति, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed