{"_id":"699df85af5710260d506a03b","slug":"two-parties-clashed-in-a-dispute-four-injured-two-arrested-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-154104-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाद में भिड़े दो पक्ष चार घायल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाद में भिड़े दो पक्ष चार घायल, दो गिरफ्तार
Wed, 25 Feb 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के बभनी चौराहा पर बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बभनी गांव में मंगलवार की सुबह घर के बंटवारे को लेकर दो पटीदारों में कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडा लेकर बरस पड़े। दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। मारपीट में एक पक्ष के अजय, रत्नलक्ष्मी, विमला देवी और श्यामलाल को काफी चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची मोहाना पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर भिजवाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में चार लोग घायल हुए हैं। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।