फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two injured in bike-tempo collision

Deoria News: बाइक-टेंपो की भिड़ंत में दो घायल

Wed, 05 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two injured in bike-tempo collision
देसही देवरिया। महेशपुर गांव के पास मंगलवार की शाम को बाइक और टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं टेम्पो चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के राजन राजभर (19) गांव के अपने साथी राजकपूर उर्फ देवा (22) के साथ मंगलवार की शाम को किसी काम से अवरही चौराहा की ओर जा रहे थे। महेशपुर गांव के पास एक स्कूली मैजिक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक चालक, राजन सामने से आ रही टेम्पो से टकरा गया। इससे दोनों बाइक सवार युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद इतने गंभीर रूप से घायल नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed