{"_id":"6a30418766d36ff50e020227","slug":"two-bikes-collide-near-the-bridge-young-man-critically-injured-deoria-news-c-208-1-deo1039-184682-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर
Mon, 15 Jun 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के बांस घांटी स्थित केरवनिया पुल के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भटनी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मोतीपुर टिकैत गांव निवासी बच्चन जायसवाल (45) पुत्र मलई जायसवाल किसी कार्य से बाइक से भटनी बाजार जा रहे थे। दोपहर में जब वह बांस घांटी स्थित केरवनिया पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चन जायसवाल की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक अमित और ईएमटी दिव्या मौके पर पहुंचे। ईएमटी ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भटनी पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइकों की गति तेज होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही।