फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two bike riders who went to collect money died in a road accident

Deoria News: तकाजा करने गए बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Tue, 22 Apr 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders who went to collect money died in a road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। कपरवार स्थित झींगुर शाह बाबा मजार के पास रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में जयनगर डीह स्थान निवासी और बाइक सवार भोला सोनकर (32) गौर अंकित सोनकर (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही दोनों के घर में रोना-पिटना मच गया। बताया जा रहा दोनों तकाजा वसूलने एक बाइक से गए थे।
जानकारी के अनुसार, जयनगर डीह स्थान निवासी भोला सोनकर और अंकित सोनकर बाइक से किसी काम से मदनपुर गए हुए थे। लोगों के अनुसार, शाम को दोनों वापस घर आ रहे थे। कपरवार स्थित झींगुर शाह बाबा मजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। जानकारी होने पर कांस्टेबल अजय यादव और अविनाश गुप्त मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। कपरवार के चौकी प्रभारी महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई हुई थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जयनगर डीह स्थान निवासी भोला बरहज के थोक फल व्यवसायी के वहां नौकरी करते थे। वह अंकित को साथ लेकर तकाजा करने मदनपुर और रुद्रपुर गए थे। भोला की मौत से मां बिंदू देवी, पत्नी मोनी देवी और दो संतान लड्डू, मीठी, जबकि अंकित की मां बताशी देवी, भाई कुंदन, बहन का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का कहना था कि यदि जाने होते तो उन्हें रोक लेते। हालांकि भोला और अंकित के मौत की जानकारी होने पर सीएचसी पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस किसी तरह शव को कब्जे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजी।
लोगों का यह भी कहना है कि घटना का कारण लोग बाइक चालक के गले में पोस्टर फंस जाने से अनियंत्रित हो जाना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed